पूर्व सांसद एवं एआईयूडीएफ चीफ बदरुद्दीन अजमल ने वक़्फ़ संशोधन बिल को लेकर जारी विवाद के बीच नई संसद को लेकर बड़ा दावा किया है। पूर्व सांसद बदरुद्दीन ने कहा है कि नया संसद वक्फ बोर्ड की जमीन पर बना है।
वक़्फ़ को लेकर सत्तधारी दल की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग और इसके आसपास के इलाके, वसंत विहार से लेकर एयरपोर्ट तक वक्फ प्रोपर्टी पर बने हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी सही नहीं कर रही है. वक्फ बोर्ड मुद्दे पर ये बहुत जल्द अपना कैबिनेट खो देंगे।
बदरुद्दीन ने बीजेपी सरकार पर अनुच्धेद-370 और तीन तलाक को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आर्टिकल 370 और ट्रिपल तलाक को खत्म कर दिया और अब वक्फ बोर्ड को नुकसान पहुंचाना चाहती है। बीजेपी का उद्देश्य इस्लाम मानने वाले लोगों को तकलीफ पहुंचाना है, जो पीएम मोदी और अमित शाह का भी लक्ष्य है।